MS Dhoni: धोनी के जन्मदिन पर कोहली ने दिया भावुक संदेश, बड़े भाई जैसा बताया...

MS Dhoni: 41 साल के धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद आईपीएल खेल रहे हैं। भारत को दो बार विश्वकप जिताने वाले धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है।

By शिवेंद्र राय | Published: July 07, 2022 3:35 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने 2020 में लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास41 साल के हुए विश्वविजेता कप्तानजन्मदिन पर धोनी को दिग्गजों से मिल रही है बधाई

लंदन: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर विराट कोहली ने धोनी को खास अंदाज में बधाई दी है और ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट साझा की है।विराट कोहली ने बधाई संदेश देते हुए लिखा है कि ऐसा लीडर कोई नहीं।

आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे लिए बड़े भाई के समान हैं। आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा। अपने संदेश के साथ विराट कोहली ने दो तस्वीरें भी साझा की हैं जो दोनो खिलाड़ियों के बीच प्रगाढ़ संबंध दिखाती हैं। कोहली ने धोनी के साथ तिरंगा ओढ़े हुए 2011 विश्वकप तस्वीर साझा की है। 

बता दें कि धोनी की अगुआई में भारत ने 2007 में टी20 विश्वकप और 2011 में वनडे विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 41वां जन्मदिन पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और करीबी दोस्तों के साथ लंदन में मनाया।

धोनी की जन्मदिन पार्टी में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हुए।

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में एक गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं।

2007 और 2011 में विश्वकप के अलावा धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है।

धोनी के जन्मदिन दुनियाभर के दिग्गज बधाई दे रहे हैं। इनमें सिर्फ क्रिकेट जगत की हस्तियां ही शामिल नहीं हैं।

क्रिकेट और धोनी के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले आनंद महिंद्रा ने भी धोनी को मुबारकबाद देते हुए लिखा है.

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एमएस धोनी। यह एक ऐसा समय है जब मैं नहीं चाहता कि आप एक सदी के करीब भी पहुंचें। 

आनंद महिंद्रा के कहने का मतलब है कि धोनी हमेशा ही जवान बने रहें।

टॅग्स :एमएस धोनीविराट कोहलीऋषभ पंतआनंद महिंद्रासाक्षी धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या