Highlights39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी।बर्थडे पर सौरभ गांगुली ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफधोनी को बताया बेस्ट क्रिकेटर्स में से एक।
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप खिताब दिलाए हैं। भारत ने अब तक कुल 3 वर्ल्ड कप (साल 1983, साल 2007 और साल 2011) अपने नाम किए हैं, जिनमें से दो में माही का विशेष योगदान रहा है।
सौरव गांगुली ने की धोनी की जमकर तारीफ
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। दादा ने धोनी को बेस्ट क्रिकेटर्स में से एक बताया है। ‘दादा ओपन विद मयंक’ शो में उन्होंने मयंक अग्रवाल से कहा, मैंने साल 2004 में सिलेक्टर्स को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धोनी के चयन को कहा था। ये मेरा काम था, कोई भी कैप्टन बेस्ट प्लेयर को लेगा। मैंने भी यही किया।"
सौरव गांगुली ने आगे कहा, "खुशी है कि धोनी जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया को मिला। उन्होंने कहा कि उनका खेल अविश्वसनीय था। गांगुली ने आगे कहा कि धोनी सिर्फ बेस्ट फिनिशर नहीं बल्कि ग्रेट प्लेयर्स में से एक हैं।"
39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी 39 साल के हो गये और विभिन्न मंचों पर उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं। पिछले 16 वर्षों से माही लोगों के चहेते बने हुए हैं लेकिन अब चर्चा यह है कि वह कब संन्यास लेंगे क्योंकि पिछले एक साल से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।
धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब दिला चुके हैं।
कैसा रहा है अब तक का प्रदर्शन
विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।