IPL 2022: एमएस धोनी का कमाल, 350 टी20 मैच खेलने वाले बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी, नंबर पर है ये प्लेयर

भारत के लिए सबसे अधिक टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। जिन्होंने 372 मैच खेले हैं। उसके बाद 350 मैच खेल कर धोनी दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। सुरेश रैना 336 मैच खेलने के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2022 22:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। जिन्होंने 372 मैच खेले हैंसुरेश रैना 336 मैच खेलने के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं

मुंबई: आईपीएल 2022 के 11वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट कीपर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज किया है। एमएस धोनी सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने टी20 करियर का 350वां मैच खेला। 

भारत के लिए सबसे अधिक टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। जिन्होंने 372 मैच खेले हैं। उसके बाद 350 मैच खेल कर धोनी दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। सुरेश रैना 336 मैच खेलने के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि इस बार वह आईपीएल 2022 में नहीं खेल रहे हैं। अपने 350वें टी20 मैच में धोनी ने पंजाब के बल्लेबाज राजपक्षे को रन आउट किया।  

उन्होंने अभी तक खेले 349 मैचों में 7001 रन बनाए हैं। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 40 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ओपनर मैच में 38 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

वहीं दूसरे मुकाबले में धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 गेंदों पर 16 रन की धुआंधार पारी खेलकर 7000 रनों का आंकड़ा पार किया था। धोनी अभी तक इस सीजन में लाजवाब फॉर्म में दिखे हैं। केकेआर के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन की पारी भी खेली थी।

टॅग्स :Mahendra Singh DhoniT20
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या