वीडियो: जीवा ने धोनी से भोजपुरी में पूछा ये सवाल, देखिर फिर माही ने किस अंदाज में दिया जवाब

जीवा इस वीडियो में दो भाषाओं भोजपुरी और तमिल में एमएस धोनी से बात करती दिख रही हैं।

By विनीत कुमार | Updated: November 25, 2018 15:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जीवा से भोजपुरी में बात करने का वीडियोधोनी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैंअगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से इन दिनों दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी बेटी जीवा के साथ खूब समय बिता रहे हैं। अक्सर जीवा के साथ बिताये खूबसूरत लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने एक और वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है।

जीवा इस वीडियो में दो भाषाओं भोजपुरी और तमिल में धोनी से बात करती दिख रही हैं। धोनी भी उसी अंदाज में जीवा के सवालों का जवाब देते हैं। जीवा सबसे पहले भोजपुरी में पूछती हैं, 'महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा।' इसके बाद धोनी भी इसका जवाब भोजपुरी में 'ठीक बा' कहते हुए जवाब देते हैं। ऐसे ही तमिल में भी जीवा अपने पिता धोनी से पूछती हैं- 'इपडी इरुकिंगा।' धोनी यहां भी तमिल में जवाब देते हुए कहते हैं- 'नल्लाह इरुकेन।' 

धोनी ने हाल में एक और वीडियो भी शेयर किया था जिसमें जीवा उन्हें गाजर खिला रही हैं। बता दें कि जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनकी गिनती सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में होती है। 

धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के लिए अगले साल टीम इंडिया से जुड़ेंगे। टीम इंडिया फिलहाल टी20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 

धोनी इस साल बहुत अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आये हैं। खासकर, एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वह संघर्ष करते नजर आये हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीजीवा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या