धोनी ने ऋषभ पंत के साथ दुबई में मनाया क्रिसमस, पार्टी की फोटोज और वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

एमएस धोनी और ऋषभ पंत दुबई में क्रिसमस मनाते हुए नजर आए हैं और पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

By सुमित राय | Updated: December 26, 2019 12:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी और ऋषभ पंत को क्रिसमस की पार्टी दुबई में मनाते देखा गया है।पंत ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह धोनी के साथ पार्टी मनाते दिख रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एमएस धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन हाल के समय में खराब प्रदर्शन के कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है। पंत पर धोनी जैसा प्रदर्शन करने का दबाव लगातार देखा जा रहा है। हालांकि ऋषभ पंत को जब भी मौका मिलता है वह एमएस धोनी के साथ समय बिताने का मौका नहीं चूकते हैं।

ऋषभ पंत को कई बार धोनी के साथ बॉन्डिंग करते हुए देखा गया है, अब उन्हें पूर्व कप्तान के साथ क्रिसमस की पार्टी में देखा गया है। एमएस धोनी और ऋषभ पंत दुबई में क्रिसमस मनाते हुए नजर आए हैं और पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

खुद ऋषभ पंत ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एमएस धोनी के साथ क्रिसमस की पार्टी मनाते दिख रहे हैं। फोटो में ऋषभ पंत और एमएस धोनी आसपास दिख रहे हैं और दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने दिख रहे हैं। पंत ने फोटो के साथ कैप्‍शन में लिखा है, 'आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि ये त्योहारी सीजन आपके लिए शांति, उल्लास और खुशियां लेकर आए।'

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत और एमएस धोनी मस्ती करते दिख रहे हैं।

बता दें कि एमएस धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं और उनकी जगह पर टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। हालांकि वह बल्ले से रन बनाने में नाकाम हो रहे हैं और विकेटकीपिंग में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। खराब प्रदर्शन के बाद लगातार ऋषभ पंत की आलोचना हो रही है, जबकि टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री उनका समर्थन करते आए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीऋषभ पंतभारतीय क्रिकेट टीमक्रिसमस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या