T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी?, टॉप-5 में कोई इंडियन नहीं, देखिए लिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 21:15 IST2026-02-20T20:54:45+5:302026-02-20T21:15:28+5:30

Most wickets in T20 WC 50 Shakib Al Hasan 44 Adam Zampa 43 Rashid Khan 40 Wanindu Hasaranga 39 Shahid Afridi  Most 4-fers in T20 WC 4  Adam Zampa | T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी?, टॉप-5 में कोई इंडियन नहीं, देखिए लिस्ट

Adam Zampa

googleNewsNext
Highlightsटॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। पहले ही टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।ओमान को 16 . 2 ओवर में 104 रन पर आउट कर दिया।

पाल्लेकल: एडम जम्पा के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को ओमान को 16 . 2 ओवर में 104 रन पर आउट कर दिया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई ओमान के लिये वसीम अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाये। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी है। पहले पायदान पर 50 विकेट के साथ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन है। टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। 

T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट-

50ः शाकिब अल हसन (ईआर: 6.86)

44ः एडम ज़म्पा (ईआर: 6.52)

43ः राशिद खान (ईआर: 6.36)

40ः वानिंदु हसरंगा (ईआर: 6.01)

39ः शाहिद अफरीदी (ईआर: 6.71)।

T20 WC में सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी-

4ः एडम ज़म्पा

3ः शाकिब अल हसन

3ः सईद अजमल

3ः राशिद खान

3ः एनरिक नॉर्टजे। 

ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

टीम टी20 विश्व कप में निराशाजनक अभियान की हो रही आलोचना का सम्मान करती है : मार्श

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद देश में हो रही आलोचनाओं का उनकी टीम सम्मान करती है। यह पूर्व चैंपियन टीम जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ चौंकाने वाली हार के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Open in app