तिरुवनंतपुरमः भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की 46 रनों की जीत में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्शदीप का पहला पांच विकेट लेने का कारनामा था और इसकी बदौलत भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। अर्शदीप के पहले दो ओवर महंगे साबित हुए, जिनमें उन्होंने क्रमशः 17 और 23 रन लुटाए। पहले 2 ओवर में 40 रन लुटाए और फिर 2 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट लिए। हालांकि एक खराब रिकॉर्ड बनाया।
अर्शदीप की गेंदबाजी-
पहले दो ओवर: 1/40
आखिरी दो ओवर: 4/11।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे महंगे 5 विकेट-
5/51ः अर्शदीप सिंह बनाम न्यूजीलैंड, त्रिवेंद्रम 2026
5/40ः अल्जारी जोसेफ बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2023
5/39ः लुंगी एनगिडी बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2022।
सीरीज में पावरप्ले में अर्शदीप का प्रदर्शन-
ओवरः 08
रनः 106
विकेटः 02
औसतः 13.25।
यह चौथी बार है. जब भारत ने किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 100 से अधिक व्यक्तिगत स्कोर और 5 से अधिक विकेट लिए हैं (सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऐसा केवल 13 बार हुआ है और किसी भी अन्य टीम ने इससे अधिक बार ऐसा नहीं किया है)।
केएल राहुल (101*) और कुलदीप यादव (5/24) बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2018
वी कोहली (122*) और भुवनेश्वर कुमार (5/4) बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
एसके यादव (100) और कुलदीप यादव (5/17) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023
आई किशन (103) और अर्शदीप सिंह (5/51) बनाम न्यूजीलैंड, त्रिवेंद्रम, 2026।
भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 51 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने पहले दो ओवर में 40 रन दिए और टिम सीफर्ट का विकेट लिया लेकिन इसके बाद अगले दो ओवर में 11 रन देकर चार विकेट चटकाये। न्यूजीलैंड के लिये फिन एलेन ने 38 गेंद में 80 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। एलेन ने अर्शदीप को पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया।
इसके बाद अर्शदीप के दूसरे ओवर में चार चौके और एक छक्के समेतज 23 रन निकाले। सीरीज में लगातार पांचवीं बार नाकाम रहे सैमसन (छह) की टी20 विश्व कप की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। चोट के कारण चौथे टी20 से बाहर रहे ईशान ने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये। उन्होंने फर्ग्युसन को एक्स्ट्रा कवर पर छक्का और चौका लगाकर दबाव बना दिया।
ईशान ने ईश सोढी को चौका लगाकर अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया। वहीं टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार ने जैकब डफी को छक्का लगाकर 26 गेंद में पचासा पूरा किया। ईशान ने भी टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सोढी को 12वें ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाकर 29 रन दिए।
इस बीच सूर्यकुमार को बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर की गेंद पर टिम सीफर्ट ने स्टम्प आउट किया। ईशान ने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और सेंटनेर को छक्का लगाकर इस आंकड़े को छुआ। उन्होंने दूसरा अर्धशतक सिर्फ 14 गेंद में पूरा कर डाला। पंड्या ने आखिरी ओवरों में 17 गेंद में 42 रन बनाकर भारत को उसके टी20 इतिहास में चौथी बार 250 रन के पार पहुंचाया।