37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी से आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2026 06:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल चेपॉक में उन्होंने 50 रनों से जीत हासिल की थी।टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से शिकस्त दी।फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराकर तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में 14 अलग-अलग बल्लेबाजों ने कम से कम एक छक्का लगाया, जो आईपीएल में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले दो अन्य मैचों में 13-13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूट गया। डीसी बनाम एमआई, दिल्ली 2024 और पीबीकेएस बनाम केकेआर, इंदौर, 2018। यह आईपीएल सीजन की शुरुआत में सीएसके की दूसरी सबसे लंबी हार का सिलसिला है। उन्होंने 2022 के अपने अभियान की शुरुआत लगातार चार हार के साथ की थी। यह आरसीबी की सीएसके के खिलाफ रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले पिछले साल चेपॉक में उन्होंने 50 रनों से जीत हासिल की थी।

 

आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें

37 - सीएसके

36 - आरसीबी

33 - पीबीकेएस

32 - एमआई

30 - केकेआर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराने के बाद कहा कि सोच स्पष्ट थी कि गेंदबाजों पर दबाव बनाना है और छक्के मारने हैं। टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी से आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से शिकस्त दी।

आईपीएल में सीएसके के खिलाफ लगातार सबसे अधिक जीत-

5 - एमआई (2018-2019)

5 - पीबीकेएस (2021-2024)

4 - डीसी (2020-2021)

4 - आरआर (2021-2023)

4 - आरसीबी (2024-2026*)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से शिकस्त दी।

यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है जिसके कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2026चेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या