विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक युवाओं को टिकट दिये जाएंगे: नवजोत सिद्धू

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:32 IST2021-08-15T20:32:30+5:302021-08-15T20:32:30+5:30

More youth will be given tickets in the 2022 assembly elections: Navjot Sidhu | विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक युवाओं को टिकट दिये जाएंगे: नवजोत सिद्धू

विधानसभा चुनाव 2022 में अधिक युवाओं को टिकट दिये जाएंगे: नवजोत सिद्धू

चंडीगढ़, 15 अगस्त पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले चुनाव की तुलना में अधिक युवाओं को टिकट दिये जाएंगे।

सिद्धू ने पिछली शिरोमणि अकाली दल -भाजपा सरकार पर पंजाब में माफियाओं को पालने का आरोप लगाया।

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने किसी का नाम लिये बिना आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे पार्टी में शामिल करने के लिये उनके पीछे पड़े थे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख सिद्धू यहां कांग्रेस भवन में राज्य की युवा कांग्रेस इकाई को संबोधित कर रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवा कांग्रेस ने मार्च भी निकाला।

सभा को संबोधित करते हुए, सिद्धू ने युवाओं से वादा किया कि वह योग्यता का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि युवाओं को अवसर मिले।

उन्होंने घोषणा की, ''युवाओं को पहले की तुलना में डेढ़ गुना अधिक टिकट मिलेंगे।''

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी का नाम लिये बिना दावा किया, ''आप मुझे पार्टी में शामिल करने के लिये मेरे पीछे पड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app