एसआईआर हर किसी का अधिकार और यह हमारी ज़िम्मेदारी?, मोहम्मद शमी ने कहा-इससे किसी को कोई नुकसान नहीं

West Bengal Special Intensive Review: बंगाल के पूर्व रणजी कप्तान और कोच संबरन बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन में बंगाल की अंडर-22 टीम में जगह बनाई।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 17:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Special Intensive Review: वार्ड नंबर 93 के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।West Bengal Special Intensive Review: कोई समस्या नहीं है।West Bengal Special Intensive Review: सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो सके।

कोलकाताः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत अपनी निर्धारित सुनवाई के लिए कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। एक अधिकारी ने बताया कि शमी दक्षिण कोलकाता के बिक्रमगढ़ इलाके के एक स्कूल में आवश्यक दस्तावेजों के साथ चुनाव अधिकारियों के सामने पेश हुए। सुनवाई पूरी होने के बाद, शमी ने कहा कि एसआईआर हर किसी की ज़िम्मेदारी है और इस प्रक्रिया के दौरान सभी को सहयोग करना चाहिए। शमी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कोई समस्या नहीं है।

एसआईआर हर किसी का अधिकार है और हम सभी को इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। यह हमारी ज़िम्मेदारी है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है।" उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने (चुनाव अधिकारियों ने) इसे अच्छे से संभाला। मैं पिछले 25 सालों से यहीं रह रहा हूं। अगर वे मुझे दोबारा बुलाते हैं, तो मैं फिर आऊंगा।’’

राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमी द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र में कुछ स्थानों पर विसंगतियां थीं, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए तलब किया गया था। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शमी अपने क्रिकेट करियर के कारण कई वर्षों से कोलकाता में रह रहे हैं।

वह कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 के मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय तेज गेंदबाज और उनके भाई मोहम्मद कैफ को निर्वाचन आयोग द्वारा सुनवाई के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘शमी पहले तय तारीख पर सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो सके।

क्योंकि वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजकोट में थे। इसलिए एक नई तारीख दी गई।’’ शमी अपने कोच की सलाह पर कम उम्र में ही कोलकाता आ गए थे। बाद में उन्होंने बंगाल के पूर्व रणजी कप्तान और कोच संबरन बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन में बंगाल की अंडर-22 टीम में जगह बनाई।

टॅग्स :मोहम्मद शमीWest Bengal Assemblyकोलकातापश्चिम बंगाल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या