मोहम्मद वसीम पाकिस्तान चयनसमिति के प्रमुख नियुक्त

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:15 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 दिसंबर (एपी) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद वसीम को 2023 विश्व कप तक अपनी चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

वह मिसबाह उल हक का स्थान लेंगे जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद पर ध्यान केंद्रित करने के लिये अक्टूबर में चयनसमिति का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।

पीसीबी ने बयान में कहा कि वसीम की नियुक्ति को बोर्ड अध्यक्ष एहसान मनि की मंजूरी मिल गयी है। इस पद के लिये गुरुवार और शुक्रवार को अंतिम चरण के साक्षात्कार किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या