सुपर 8 मुकाबले से भारत को लग सकता झटका?, लंगड़ाते और दर्द से कराह कर नेट से बाहर गए मोहम्मद सिराज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल?

टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और मोहम्मद सिराज को टीम में देर से शामिल किया गया। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2026 15:42 IST2026-02-21T15:41:23+5:302026-02-21T15:42:32+5:30

Mohammad Siraj hobbles out nets after hit shot Hardik Pandya India face setback Super 8 match Siraj limped out difficult against South Africa see video | सुपर 8 मुकाबले से भारत को लग सकता झटका?, लंगड़ाते और दर्द से कराह कर नेट से बाहर गए मोहम्मद सिराज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल?

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlightsटी20 विश्व कप में भारत को कई खिलाड़ियों की बीमारी से जूझना पड़ा है।जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण एक-एक मैच नहीं खेल पाए। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ भारत का पहला ग्रुप स्टेज मैच खेला और तीन विकेट भी लिए।

अहमदाबादः आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 मुकाबले आज से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम का मुकाबा कल यानी 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से है। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अहमदाबाद में है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले की तैयारी कर रही है। यह टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल का रीमैच है। इस मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में जगह बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाएगा। हालांकि, मुकाबले से ठीक पहले भारत को एक बड़ी चोट का सामना करना पड़ा। इस टी20 विश्व कप में भारत को कई खिलाड़ियों की बीमारी से जूझना पड़ा है।

जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण एक-एक मैच नहीं खेल पाए। वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल थे। टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और मोहम्मद सिराज को टीम में देर से शामिल किया गया। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ भारत का पहला ग्रुप स्टेज मैच खेला और तीन विकेट भी लिए।

अब अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या की एक गेंद उनके बाएं घुटने पर जोर से लगी। शुक्रवार शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद कई रिपोर्टों के अनुसार मोहम्मद सिराज इस घटना के बाद दर्द से कराह रहे थे। वे अभ्यास सत्र से लंगड़ाते हुए बाहर निकले। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है।

अन्य मैचों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को उन पर तरजीह दी गई है। इस बीच, भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वरुण चक्रवर्ती का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें एक अहम स्ट्राइक विकल्प बताया और साथ ही पूरी गेंदबाजी इकाई के सामूहिक दबाव के महत्व पर जोर दिया।

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ के मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा कि वरुण मौजूदा टी20 विश्व कप और टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। हालांकि, भारतीय गेंदबाजी कोच ने इस बात पर जोर दिया कि मिस्ट्री स्पिनर की प्रभावशीलता जसप्रीत बुमराह समेत अन्य गेंदबाजों के सहयोग पर निर्भर करती है।

मोर्कल ने कहा, "वरुण जाहिर तौर पर हमारे लिए स्ट्राइक गेंदबाज हैं। उन्होंने विश्व कप में अब तक, और विश्व कप से पहले भी, शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह और विकेट लेने में सक्षम अन्य गेंदबाजों के साथ, वह हमारे लिए भरोसेमंद गेंदबाज हैं।"

Open in app