मोहम्मद हफीज के राहुल द्रविड़ के साथ सेल्फी पर खुद को नहीं रोक पाए पाकिस्तानी फैंस, किया ये ट्वीट

द्रविड़ अंडर-19 टीम के साथ न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2017 13:51 IST2017-12-31T13:37:04+5:302017-12-31T13:51:10+5:30

mohammad Hafeez selfie with rahul Dravid and Pakistani Fans Reaction on twitter | मोहम्मद हफीज के राहुल द्रविड़ के साथ सेल्फी पर खुद को नहीं रोक पाए पाकिस्तानी फैंस, किया ये ट्वीट

मोहम्मद हफीज और राहुल द्रविड़

क्रिकेट की दुनिया में 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के संन्यास लिए करीब छह साल हो चुके हैं। हालांकि, उनका जलवा अब भी बरकरार है और उनके फैंस उनके खेल और खासकर बल्लेबाजी को अब भी याद करते हैं। राहुल द्रविड़ के फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं, यह बात भी एक बार फिर साबित हो गई है।

दरअसल, द्रविड़ इन दिनों अंडर-19 भारतीय टीम के साथ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप अभियान में जुटे हैं। न्यूजीलैंड जाने के दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज से हुई और फिर जो हुआ उसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

हफीज भी पाकिस्तानी टीम के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जा रहे थे। द्रविड़ को देखते ही वह खुद को नहीं रोक सके और एक सेल्फी लेते हुए उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। हफीज ने द्रविड़ के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक व्यक्ति से मिला जिसे क्रिकेट में 'द वॉल' कहा जाता है। वह महान इंसान है और क्रिकेट पर बात करने के लिए या इसमें मदद के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। मुझे खुशी है कि मैंने उनके साथ क्रिकेट खेला। आपसे मिलकर हमेशा खुशी होती है।'


फिर क्या था, पाकिस्तानी फैंस भी इस तस्वीर को देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। अपने ट्वीट में पाकिस्तान के कई फैंस ने बताया कि वह द्रविड़ को पसंद करते हैं और उनके खेल को मिस करते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक पाकिस्तानी होने के तौर पर वह मेरे सबसे पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज थे। उनका विकेट किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण था।' 





बताते चलें कि द्रविड़ अंडर-19 टीम के साथ न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

Open in app