कोरोना लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे थे पूर्व किवी कोच, एक महीने बाद लौटे स्वदेश

Mike Hesson: पूर्व किवी कोच और आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन कोविड-19 की वजह से एक महीने से अधिक समय तक भारत में फंसे रहने के बाद स्वदेश वापस लौटे

By भाषा | Updated: April 28, 2020 13:38 IST2020-04-28T13:18:14+5:302020-04-28T13:38:52+5:30

Mike Hesson flies back home to New Zealand after being stranded in India due to Coronavirus lockdown | कोरोना लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे थे पूर्व किवी कोच, एक महीने बाद लौटे स्वदेश

कोरोना की वजह से एक महीने तक भारत में फंसे रहने के बाद स्वदेश लौटे माइक हेसन

Highlightsमाइक हेसन आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेटर हैं और मार्च में आईपीएल के लिए भारत आए थेमुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिये बस में बिताये गये एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था: माइक हेसन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन भारत में एक महीने से भी अधिक समय तक फंसे रहने के बाद मंगलवार को न्यूजीलैंड लौट गये हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच हेसन आईपीएल के नये सत्र के लिये पांच मार्च को भारत आये थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गये।

हेसन ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिये बस में बिताये गये एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था। न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाईएयरएनजेड के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।’’

उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायोग, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न का भी आभार व्यक्त किया। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये भारत और न्यूजीलैंड ने पिछले महीने अपने अपने देशों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इनमें यात्रा पाबंदियां भी शामिल थी जिससे 45 वर्षीय हेसन को बेंगलुरु में ही रुकना पड़ा था।

भारत में अब भी लॉकडाउन है लेकिन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इसमें ढील दे दी। आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन महामारी को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है।

Open in app