MI VS RR, IPL 2025: मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत?, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से रौंदा, 11 मैच में 14 अंक के साथ नंबर-1

MI VS RR, IPL 2025: मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराया। चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2025 23:24 IST2025-05-01T23:09:58+5:302025-05-01T23:24:52+5:30

MI VS RR, IPL 2025 live score mi won 100 runs Mumbai Indians sixth consecutive win defeated Rajasthan Royals in Jaipur number 1 with 14 points in 11 matches | MI VS RR, IPL 2025: मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत?, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से रौंदा, 11 मैच में 14 अंक के साथ नंबर-1

photo-ipl

HighlightsMI VS RR, IPL 2025: रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन की पारी खेली। MI VS RR, IPL 2025: रेयान रिकल्टन ने 38 गेंद में 62 रन की धमाकेदार पारी खेली।MI VS RR, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो विकेट पर 217 रन बनाए।

MI VS RR, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को मुंबई इंडियन्स ने कमाल कर दिया। मुंबई इंडियंस टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। मुंबई इंडियंस 2008 और 2017 के बाद 2025 में लगातार 6 मैच में जीत दर्ज की है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से मात दी और अंक तालिका में 11 मैच में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक लेकर नंबर-1 पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के पास 11 मैच में 3 जीत 8 हार के साथ केवल 6 अंक है।

   

MI VS RR, IPL 2025: आईपीएल में MI की लगातार सबसे ज़्यादा जीत-

2008ः 06

2010ः 05 (उपविजेता)

2013ः 05 (चैंपियन)

2015ः 05 (चैंपियन)

2017ः 06 (चैंपियन)

2020ः 05 (चैंपियन)

2025ः 06।

रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के तूफान से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई और प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

शुरुआती पांच मैच में चार हार के साथ शुरुआत करने वाले मुंबई के 11 मैच में सात जीत से 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम इतने ही मुकाबलों में छह अंक के साथ आठवें स्थान पर है और प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

मुंबई के 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कर्ण शर्मा (23 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (15 रन पर दो विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (28 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। रॉयल्स की ओर से सिर्फ जोफ्रा आर्चर (30) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

कप्तान रियान पराग 16 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे। रिकल्टन ने 38 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 61 रन की पारी खेलने के अलावा रोहित (53 रन, 36 गेंद, नौ चौके) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर मुंबई को बेजोड़ शुरुआत दिलाई। कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 48, 23 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 48, 23 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने इसके बाद अंतिम ओवरों में 44 गेंद में 94 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर दो विकेट पर 217 रन तक पहुंचाया।

रॉयल्स की ओर से महेश तीक्षणा (47 रन पर एक विकेट) और पराग (12 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया लेकिन सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावर प्ले के भीतर ही 47 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।

Open in app