MI vs RR: यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा IPL करियर का पहला शतक, 62 गेंदों में खेली 124 रनों की पारी

इस युवा बल्लेबाज ने 62 गेंदा का सामना करते हुए 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली, अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के लगाए। जबकि शतक 53 गेंदों में पूरा किया।

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2023 22:11 IST2023-04-30T21:50:55+5:302023-04-30T22:11:52+5:30

MI vs RR IPL 2023 Yashasvi Jaiswal scored the first century of IPL career against Mumbai Indians | MI vs RR: यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा IPL करियर का पहला शतक, 62 गेंदों में खेली 124 रनों की पारी

MI vs RR: यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा IPL करियर का पहला शतक, 62 गेंदों में खेली 124 रनों की पारी

Highlightsजायसवाल ने अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के लगाएबायें हाथ के सलामी बल्लेबाज ने अपने IPL करियर का पहला शतक 53 गेंदों में लगायाइंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का यह तीसरा शतक है

Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। बायें हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 62 गेंदा का सामना करते हुए 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 212/7 रन पहुंच सका।

जायसवाल ने अपनी इस शतकीय पारी में 16 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने अपना शतक 53 गेंदों में पूरा किया, 18 ओवर डाल रहे मुंबई के मेरेडिथ की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने अपनी सेंचुअरी पूरी की। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का यह तीसरा शतक है। इससे पहले केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रुक आईपीएल के सीजन में शतक जड़ चुके हैं। 

अपनी टीम के लिए यह संयुक्त रूप से पहला सबसे उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर (124) है। इससे पहले साल 2021 में जोस बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा किसी भी अनकैप्ड प्लेयर का यह आईपीएल में सबसे ुउच्चतम स्कोर है। 21 वर्षीय जायसवाल चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाया है। 

मुंबई के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने कोई बहुत ज्यादा कारगर पारी नहीं खेली। जोस बटलर ने जरूर ं18 रन बनाए। हालांकि उन्होंने इसके लिए 19 गेंदों का सामना किया। इसके बाद कप्तान सैमसन ने 14 रन की पारी खेली। जबकि होल्डर ने 11 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू सके। 

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से अरशद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। पीयूष चावला के खाते में 2 विकेट आए। वहीं मेरेडिथ और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला। इस मुकबले में टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। 

Open in app