MI vs KKR: वेंकटेश अय्यर का शानदार शतक, 2008 के बाद केकेआर के लिए लगाया पहला शतक

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये साल 2008 के बाद पहली बार है जब केकेआर के किसी खिलाड़ी ने शतक लगाया हो। तब ब्रेंडन मैकलम ने आईपीएल के पहले ही मैच में शतक लगाया था।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2023 17:18 IST2023-04-16T17:10:31+5:302023-04-16T17:18:45+5:30

MI vs KKR: Venkatesh Iyer's brilliant century, first century for KKR after 2008 | MI vs KKR: वेंकटेश अय्यर का शानदार शतक, 2008 के बाद केकेआर के लिए लगाया पहला शतक

वेंकटेश ने अपना शतक 49 गेंदों में पूरा किया

Highlightsवेंकटेश ने अपना शतक 49 गेंदों में पूरा कियावेकटेश 51 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी। केकेआर के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक लगाया। ये साल 2008 के बाद पहली बार है जब केकेआर के किसी खिलाड़ी ने शतक लगाया हो। तब ब्रेंडन मैकलम ने आईपीएल के पहले ही मैच में शतक लगाया था।

वेंकटेश ने अपना शतक 49 गेंदों में पूरा किया। वेकटेश 51 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अपनी पारी में शुरू से ही बैहतरीन दिखे। उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के लगाए। यह आईपीएल में उनका पहला शतक है। इस सीजन में वह शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। आईपीएल 2023 का ये दूसरा शतक है। इससे पहले हैदरबाद के लिए हैरी ब्रूक ने शतक लगाया था।

आज के मैच में मुंबई के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने पदार्पण किया। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अपनी जर्सी पहनने के बजाय मुंबई इंडियंयस के महिला टीम की जर्सी पहन कर उतरे। मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में है। संभव है कि रोहित शर्मा इंम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलें।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों आईपीएल की चैंपियन टीमें हैं। एक ने पांच बार तो दूसरे ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। हालांकि इस सीजन अब मुंबई अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वहीं नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में खेल रही केकेआर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। मुंबई और कोलकाता के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। मुंबई ने इनमें से 22 मैच जीते हैं, जबकि नौ में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वानखेड़े में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से आठ मुकाबले मुंबई ने जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।


मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

Open in app