शेन वॉटसन (80) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने चार बार खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करे हुए मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड (नाबाद 41) रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 148 रन ही बना पाई और उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
मुंबई इंडियंस :रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैक्लेंघन, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर।
12 May, 19 : 11:34 PM
मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराया
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर लसिथ मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को पगबाधा आउट कर मुंबई को दिलाई एक रन से जीत। इसी से साथ मुंबई ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
12 May, 19 : 11:28 PM
शेन वॉटसन 80 रन बनाकर आउट
20वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने शेन वॉटसन को रन आउट कर मुंबई को छठी सफलता दिलाई। वॉटसन 59 गेंदों में 8 चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
12 May, 19 : 11:19 PM
ड्वेन ब्रावो 15 रन बनाकर आउट
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ड्वेन ब्रावो को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर मुंबई को पांचवीं सफलता दिलाई। ब्रावो 15 गेंदों एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18.2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन।
12 May, 19 : 11:11 PM
चेन्नई को जीत के लिए 3 ओवर में 38 रनों की जरूरत
17 ओवर के बाज चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 112 रन। क्रीज पर शेन वॉटसन (56) और ड्वेन ब्रावो (14) मौजूद। चेन्नई को जीत के लिए तीन ओवर में 38 रनों की जरूरत।
12 May, 19 : 11:02 PM
शेन वॉटशन ने पूरा किया अर्धशतक
शेन वॉटसन ने 44 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक और चेन्नई को मुश्किल से उबार दिया। मलिंगा के ओवर में ब्रावो और वॉटसन ने 20 रन बनाकर मैच में चेन्नई की वापसी कराई। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 108 रन। क्रीज पर शेन वॉटसन (54) और ड्वेन ब्रावो (12) मौजूद।
12 May, 19 : 10:48 PM
धोनी 2 रन बनाकर आउट
13वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने एमएस धोनी को रन आउट कर मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। इस काफी क्लोज रन आउट का फैसला करने के लिए थर्ड अंपायर ने काफी समय लिया और अंत में फैसला मुंबई के पक्ष में दिया। धोनी 8 गेंदों में सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12.4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 82 रन।
12 May, 19 : 10:35 PM
अंबाती रायुडू सिर्फ 1 रन बनाकर आउट
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने अंबाती रायुडू को विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई। रायुडू 4 गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10.3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन।
12 May, 19 : 10:27 PM
सुरेश रैना 8 रन बनाकर आउट
10वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल चाहर ने सुरेश रैना को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। रैना 14 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9.2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 70 रन।
12 May, 19 : 09:59 PM
6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 53/1
6 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक पिकेट के नुकसान पर 53 रन। क्रीज पर शेन वॉटसन (23) और सुरेश रैना (3) मौजूद।
12 May, 19 : 09:49 PM
फाफ डु प्लेसिस 26 रन बनाकर आउट
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने फाफ डु प्लेसिस को क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप आउट कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। फाफ 13 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन।
12 May, 19 : 09:32 PM
फाफ डु प्लेसिस-शेन वॉटसन ने शुरू की पारी
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने पारी शुरू की। मुंबई इंडियंस की ओर से मिशेल मैक्लेंघन ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
12 May, 19 : 09:20 PM
मुंबई ने चेन्नई को दिया 150 रनों का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को निर्धारित 20 ओवर में 149 रनों पर रोक दिया। अब चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 150 रनों की जरूरत है। मुंबई इंडियंस की ओर से कीरोन पोलार्ड ने शानदार पारी खेली और 25 गेंदों में तीन चौके व तीन छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए।
12 May, 19 : 09:14 PM
मिशेल मैक्लेंघन खाता नहीं खोल पाए
20वें ओवर की चौथी गेंद पर मिशेल मैक्लेंघन रन आउट हुए, जो खाता भी हीं खोल पाए।
12 May, 19 : 09:07 PM
राहुल चाहर खाता नहीं खोल पाए
19वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चाहर ने राहुल चाहर को फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच कराकर चेन्नई को दिलाई सातवीं सफलता। राहुल खाता भी नहीं खोल पाए। 18.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 140 रन।
12 May, 19 : 09:06 PM
हार्दिक पंड्या 16 रन बनाकर आउट
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने हार्दिक पंड्या को एलबीडब्ल्यू कर चेन्नई को दिलाई छठी सफलता। अंपायर के आउट दिए जाने के बाद पंड्या ने रिव्यू लिया था, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद उनके पैड पर लगी थी। हार्दिक 10 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट।
12 May, 19 : 08:43 PM
ईशान किशन 23 रन बनाकर आउट
15वें ओवर की चौथी गेंद पर इमरान ताहिर ने ईशान किशन को सुरेश रैना के हाथों कैच कराकर चेन्नई को पांचवीं सफलता दिलाई। इशान किशन 26 गेदों में तीन चौकी की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 101 रन।
12 May, 19 : 08:32 PM
क्रुणाल पंड्या 7 रन बनाकर आउट
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर क्रुणाल पंड्या को आउट किया। क्रुणाल 7 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 89 रन।
12 May, 19 : 08:26 PM
सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर आउट
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इमरान ताहिर ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 11.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 82 रन।
12 May, 19 : 08:20 PM
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 70/2
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 70 रन। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (8) और इशान किशन (15) मौजूद।
12 May, 19 : 08:01 PM
रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने रोहित शर्मा को एमएस धोनी के हाथों कैच कराकर चेन्नई को दिलाई दूसरी सफलता। रोहित 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 5.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 45 रन।
12 May, 19 : 07:55 PM
क्विंटन डि कॉक 29 रन बनाकर आउट
5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने क्विंटन डिकॉक को एमएस धोनी के हाथों कैच कराकर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। डिकॉक 17 गेंदों में चार छक्के की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 45 रन।
12 May, 19 : 07:52 PM
चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 37/0
चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (14) और क्विंटन डिकॉक (22) रन।
12 May, 19 : 07:37 PM
रोहित-डि कॉक ने शुरू की पारी
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने शुरू की पारी। चेन्नई सुपर किंग्स की दीपक चाहर ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
12 May, 19 : 07:15 PM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैक्लेंघन, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर।
12 May, 19 : 07:09 PM
मुंबई टीम में एक बदलाव, नहीं बदली चेन्नई की टीम
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है और जयंत यादव की जगह मिशेल मैक्लेंघन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं चेन्नई की टीम बिना किसी बदलाव के फाइनल में उतरी है।
12 May, 19 : 07:02 PM
मुंबई का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहले गेंदबाजी करेगी। टॉस के बाद धोनी ने कहा कि वो अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते।
12 May, 19 : 06:56 PM
कप्तान Vs कप्तान में कौन रहा है आगे
12 May, 19 : 06:31 PM
क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत और कमजोरी
चेन्नई की टीम लीग के आखिरी चरण में लय से भटकी नजर आई है और पिछले आठ में से पांच मैच गंवा चुकी है। हालांकि क्वॉलिफायर 1 में मुंबई से मिली हार के बाद उसने एलिमिनेटर में दिल्ली को मात देते हुए फाइनल में जगह पक्की की। इस सीजन में कप्तानी हो या बैटिंग धोनी ने अकेले दम चेन्नई की नैया पार लगाई है। 14 मैचों में 414 रन बनाते हुए वह इस सीजन में चेन्नई के सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे हैं और विकेटकीपिंग से भी उन्होंने छाप छोड़ी है। अगर चेन्नई को फाइनल में मुंबई से पार पाना है तो धोनी को एक बार फिर अपना मैजिक दिखाना होगा। इस सीजन में एमएस धोनी को छोड़कर चेन्नई का कोई और बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-20 में भी नहीं है। फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन और सुरेश रैना कुछ मौकों को छोड़कर ज्यादातर फ्लॉप ही रहे हैं। हालांकि डु प्लेसिस और वॉटसन ने एलिमिनेटर में दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए उम्मीद जगाई है।
12 May, 19 : 06:27 PM
क्या है मुंबई इंडियंस की ताकत और कमजोरी
चेन्नई को पहले क्वॉलिफायर में हराने के बाद से मुंबई इंडियंस की टीम पर्याप्त आराम के साथ फाइनल में उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की नजरें इस सीजन में टीम के अब तक के शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने पर होगी। इस पूरे सीजन में अपनी धमाकेदारी बैटिंग से स्टार बनकर उभरे हार्दिक पंड्या से मुंबई को एक और लाजवाब प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ये स्टार ऑलराउंडर इस सीजन में अब तक 15 मैचों में 28 छक्के जड़ते हुए 193 के स्ट्राइक रेट से रन बना चुका है और उसे रोकना चेन्नई के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मुंबई के पास भले ही जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और हार्दिक पंड्या के रूप में बेहतरीन पेस बैटरी है, लेकिन ये तीनों ही इस सीजन में कई बार काफी रन लुटा चुके हैं और नौ रन प्रति ओवर से ज्यादा की दर से रन खर्च किए हैं।
12 May, 19 : 06:24 PM
धोनी के खिलाफ पांचवां फाइनल खेलेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक आईपीएल में जितने भी फाइनल खेले हैं, उसमें हमेशा विपक्षी के तौर पर एमएस धोनी की टीम ही सामने रही है। मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले अपने चार फाइनल में से तीन में (2010, 2013 2015) धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ी है, जबकि 2017 में उस पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ खेली थी, जिसमें धोनी भी शामिल थे। अब 2019 में एक बार फिर से मुंबई धोनी की टीम चेन्नई के खिलाफ फाइनल खेलेगी और इस तरह वह पांचवीं बार आईपीएल फाइनल में धोनी के खिलाफ उतेरगी।
12 May, 19 : 06:09 PM
MI vs CSK: आईपीएल में भिड़ंत का रिकॉर्ड
आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल 27 मैचों में से मुंबई ने 16 जबकि चेन्नई ने 11 मैच जीते हैं। मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास में चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीम है। चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान (एमए चिदंबरम स्टेडियम) में जो 10 मैच हारी है, उसमें से 6 बार तो उसे अकेले मुंबई ने मात दी है।
12 May, 19 : 06:08 PM
मुंबई के खिलाफ ये रिकॉर्ड बढ़ाएगा चेन्नई की टेंशन
इस सीजन में मुंबई के खिलाफ खेले गए तीनों मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को मात मिली है। यही नहीं इन दोनों टीमों के बीच साल 2015 से खेले गए 9 मैचों में से मुंबई ने 7 जबकि चेन्नई ने दो मैच जीते हैं। यही नहीं मुंबई इंडियंस ने इन दोनों के बीच खेले गए तीन फाइनल में से दो (2013, 2015) में जीत हासिल की है जबकि चेन्नई की टीम सिर्फ 2010 के फाइनल में ही मुंबई को हरा पाई थी।
12 May, 19 : 06:02 PM
चौथी बार किसके सिर सजेगा आईपीएल का ताज
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की अंतिम जंग उन दो टीमों के बीच होनी है, जो तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी हैं और चौथी बार फाइनल में पहुंची हैं। फाइनल मुकाबले में आईपीएल खिताब के लिए मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल दो टीमों के बीच की यह जंग निश्चित तौर पर रोचक होगी, लेकिन इतिहास चेन्नई को डरा सकता है।