एमसीए प्रमुख ने मुंबई सीनियर टीम से मुलाकात की, रहाणे को सम्मानित किया

By भाषा | Published: November 18, 2021 03:51 PM2021-11-18T15:51:07+5:302021-11-18T15:51:07+5:30

MCA chief meets Mumbai senior team, felicitates Rahane | एमसीए प्रमुख ने मुंबई सीनियर टीम से मुलाकात की, रहाणे को सम्मानित किया

एमसीए प्रमुख ने मुंबई सीनियर टीम से मुलाकात की, रहाणे को सम्मानित किया

googleNewsNext

मुंबई, 18 नवंबर भाषा) मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष विजय पाटिल ने गुरुवार को भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को यहां राज्य इकाई के बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) में सम्मानित किया।

  रहाणे  न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जाने वाले  पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे। वह भारत के टेस्ट विशेषज्ञों के अभ्यास शिविर में सोमवार से यहां पसीना बहा रहे हैं।

पाटिल ने जगदीश आचरेकर (कोषाध्यक्ष), नदीम मेमन और अजिंक्य नाइक (एमसीए शीर्ष समिति के सदस्य) और मुंबई के मुख्य कोच अमोल मजूमदार की उपस्थिति में बांद्रा कुर्ला परिसर में रहाणे को गुलदस्ता भेंट किया।

इस मौके पर पाटिल ने मुंबई की सीनियर टीम से भी बात की, जो विजय हजारे ट्रॉफी से पहले यहां अभ्यास कर रही है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट के लीग चरण से बाहर हुई मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के लीग चरण के मैच त्रिवेंद्रम में खेलेगी। इसकी शुरुआत अगले महीने होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app