Major League Cricket 2023: मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने मारी बाजी,  मेजर लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट पर कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन, सबसे अधिक रन और विकेट किसके नाम

Major League Cricket 2023: निकोलस पूरन के आक्रामक शतक की मदद से मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने टेक्सास के डलास में सिएटल ओर्कास को सात विकेट से हराकर पहला मेजर क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट जीत लिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2023 16:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देएमआई न्यूयॉर्क मेजर क्रिकेट लीग के उद्घाटन संस्करण का चैंपियन बन गया।निकोलस पूरन ने 55 गेंद में 137 रन बनाये जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे।मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Major League Cricket 2023: मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क (एमआई न्यूयॉर्क) ने 7 विकेट से बाजी मार ली। टेक्सास के डलास में सिएटल ओर्कास को सात विकेट से हराकर पहला मेजर क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट जीत लिया है। एमआई न्यूयॉर्क मेजर क्रिकेट लीग के उद्घाटन संस्करण का चैंपियन बन गया।

सर्वाधिक रनः निकोलस पूरन (एमआई न्यूयॉर्क) - 388

सबसे ज्यादा विकेटः ट्रेंट बोल्ट (एमआई न्यूयॉर्क) - 22

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोरः निकोलस पूरन (137*) बनाम सिएटल ओर्कास (फाइनल)

सबसे अच्छा स्पेलः सौरभ नेत्रवलकर (6/9) बनाम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न।

ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पर रविवार को खेले गए फाइनल में सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाये। जवाब में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई के लिये कप्तान निकोलस पूरन ने 55 गेंद में 137 रन बनाये जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे।

वहीं सिएटल टीम के लिये क्विंटोन डिकॉक ने 52 गेंद में 87 रन की पारी खेली। मुंबई के लिये तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और स्पिनर राशिद खान ने तीन तीन विकेट चटकाये। मुंबई टीम ने एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम को और चैलेंजर में टैक्सास सुपर किंग्स को हराया था।

आईपीएल की मुंबई इंडियंस के अलावा मुंबई टीम तीन महाद्वीपों, चार देशों और पांच अलग अलग लीग में खेलती है । मुंबई इंडियंस की जीत पर टीम की मालिक नीता अंबानी ने कहा ,‘मेजर क्रिकेट लीग इस क्षेत्र में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुंबई इंडियंस संयुक्त अरब अमीरात से अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गई है और मुझे गर्व है कि हमारे पास एक महिला टीम भी है।’ 

टॅग्स :मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) 2023 मुंबई इंडियंसIPLआईपीएल 2023अमेरिका
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या