शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे धोनी, पत्नी और बेटी के साथ वादियों में गुजारेंगे पांच दिन

महेंद्र सिंह धोनी एड की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी शिमला पहुंची हैं।

By सुमित राय | Updated: August 28, 2018 16:32 IST2018-08-28T16:32:27+5:302018-08-28T16:32:27+5:30

Mahendra Singh Dhoni reached Shimla with Daughter and Wife | शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे धोनी, पत्नी और बेटी के साथ वादियों में गुजारेंगे पांच दिन

शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे धोनी, पत्नी और बेटी के साथ वादियों में गुजारेंगे पांच दिन

शिमला, 28 अगस्त। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एड की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी शिमला पहुंची हैं। बता दें कि धोनी एक डिजिटल पेमेंट कंपनी की एड फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे हैं। धोनी शिमला में रिज, मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों में विज्ञापन की शूटिंग करेंगे।

शिमला पहुंचने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज और वीडियो शेयर की। धोनी क्रिकेट से ब्रेक को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर आई उनकी पोस्ट भी इसकी गवाही दे रहे हैं। 

धोनी ने कुछ दिन पहले कुतों के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर किया था। इससे पहले धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ गुब्बारों से खेलते हुए वीडियो भी साझा किया था। यही नहीं, रांची के पास झरनों में आंनद लेते हुए भी अपना वीडियो धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।


धोनी पांच दिन के लिए शिमला पहुंचे है, इसके लिए हिमाचल सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया हैं। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने हिमाचल सरकार से पूछा धोनी पर सरकारी खर्च क्यों ? इसके बाद हिमाचल सरकार ने बताया कि देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा और सम्मान करने में दिक्कत नहीं है।

Open in app