उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद भस्म आरती में हुए शामिल, देखें वीडियो

पूजा के बाद मंदिर के बाहर मीडिया से बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि वह यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 09:17 IST2023-03-04T09:10:54+5:302023-03-04T09:17:10+5:30

Madhya Pradesh Actor Anushka Sharma & Cricketer Virat Kohli visit Mahakaleshwar temple in Ujjain | उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद भस्म आरती में हुए शामिल, देखें वीडियो

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद भस्म आरती में हुए शामिल, देखें वीडियो

Highlightsविराट-अनुष्का महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, इसके बाद सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए।विराट और अनुष्का द्वारा महाकाल की पूजा-अर्चना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनुष्का और विराट मंदिर में पहली पंक्ति में हाथ जोड़े बैठे दिखे।

उज्जैनः क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, इसके बाद सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए। विराट और अनुष्का द्वारा महाकाल की पूजा-अर्चना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

तस्वीर में विराट माथे पर चंदन लगाए और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। पूजा के दौरान विराट ने बनियान और धोती धारण किया हुआ था। वहीं पत्नी अनुष्का शर्मा हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी नजर आईं। अनुष्का और विराट मंदिर में पहली पंक्ति में हाथ जोड़े बैठे दिखे। इस अवसर का वीडियो भी सामने आया है। 

पूजा के बाद मंदिर के बाहर मीडिया को अनुष्का ने बताया कि वह यहां पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

Open in app