DC vs RCB, Lucy Hamilton Turns Match: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 11वें मैच खेला जा रहा है, मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और शानदार शुरुआत की दिल्ली ने खराब शुरुआत की और कई विकेट गवा दिया। इसके बाद शेफाली वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। शेफाली वर्मा के अर्धशतक और लूसी हैमिल्टन के 19 गेंद में 36 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के मैच में शुरूआती झटकों से उबरते हुए 166 रन बनाये। एक समय पर दूसरे ओवर में दिल्ली के चार विकेट 10 रन पर निकल गए थे लेकिन इसके बाद शेफाली ने 41 गेंद में 62 और आखिरी ओवरों में लूसी ने 16 गेंद में 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी के लिये लॉरेन बेल और सयाली सतघारे ने तीन तीन विकेट लिये।
DC vs RCB: 10 पर 4 विकेट गिरे, फिर लूसी हैमिल्टन ने पलट दिया मैच
DC vs RCB:शेफाली वर्मा के अर्धशतक और लूसी हैमिल्टन के 19 गेंद में 36 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के मैच में शुरूआती झटकों से उबरते हुए 166 रन बनाये।
By संदीप दाहिमा | Updated: January 17, 2026 21:43 IST
DC vs RCB: 10 पर 4 विकेट गिरे, फिर लूसी हैमिल्टन ने पलट दिया मैच
ठळक मुद्देआखिरी ओवरों में लूसी हैमिल्टन का धमाका, दिल्ली 166 तक पहुंचीशेफाली के बाद लूसी हैमिल्टन ने संभाला मोर्चा, दिल्ली ने बनाए 166 रन