IPL 2022 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुए मार्क वुड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कुहनी की चोट की वजह से आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है।

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 18, 2022 15:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्क वुड को 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।लखनऊ सुपर जायंट्स के पास जेसन होल्डर, मार्कस स्टोइनिस और दुसमंता चमीरा जैसे शानदार विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। चोटिल वुड आईपीएल 2022 से बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कुहनी की चोट की वजह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में चोटिल वुड आईपीएल 2022 से बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय भी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए। बता दें कि हेल्स कोलकाता तो वहीं रॉय गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले थे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से टेस्ट मैच खेलते हुए मार्क वुड चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनकी सीधे हाथ की कुहनी में चोट लग गई। Espncricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी से लखनऊ सुपर जायंट्स को वुड का मेडिकल अपडेट मिला है, जिसमें ये जानकारी दी गई कि वो चोटिल हैं। बता दें कि सुपर जायंट्स ने मार्क वुड को 7.5 करोड़ रुपये (लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। हालांकि, अभी तक  फ्रैंचाइजी की ओर से उनके विकल्प पर कोई बयान नहीं आया है। 

फिलहाल, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास जेसन होल्डर, मार्कस स्टोइनिस और दुसमंता चमीरा जैसे शानदार विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। मगर शुरुआती कुछ मैचों के लिए होल्डर और स्टोइनिस उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ व्यस्त होंगे। वैसे सुपर जायंट्स की टीम में क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस और काइल मेयर्स जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। बताते चलें कि आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है।

टॅग्स :आईपीएल 2022मार्क वुडइंग्लैंड क्रिकेट टीमलखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या