Highlights एनगिडी (27 रन पर तीन विकेट) और नटराजन (29 रन पर तीन विकेट) की सटीक गेंदबाजी के सामने 18.4 ओवर में सिमट गई।कुलदीप यादव (31 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए। लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से अब्दुल समद ने सर्वाधिक 36 जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए।
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को घर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने 141 पर आउट कर 6 विकेट से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी और दिल्ली के बल्लेबाज समीर रिजवी ने शानदार प्रदर्शन किया और आईपीएल में दूसरा अर्धशतक पूरा किया। रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 119 रन की साझेदारी की। तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की तूफानी गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ विषम परिस्थितियों से उबरकर छह विकेट की जीत दर्ज की।
सुपर जाइंट्स के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रिजवी की 47 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 70 रन की पारी और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39, 32 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 119 रन की अटूट साझेदारी से 26 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की।
इससे पहले तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की धारदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 141 रन पर समेट दिया। एनगिडी (27 रन पर तीन विकेट) और नटराजन (29 रन पर तीन विकेट) की सटीक गेंदबाजी के सामने 18.4 ओवर में सिमट गई।
कुलदीप यादव (31 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 141 रन पर सिमट गई। लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से अब्दुल समद ने सर्वाधिक 36 जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए।
सनराइजर्स की टीम नाइट राइडर्स की चक्रवर्ती और नारायण की स्पिन जोड़ी को लेकर सतर्क
सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी में खराब शुरुआत को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अनुभवी स्पिनर सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती अब भी एक बड़ा खतरा हैं और बृहस्पतिवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में उनके खिलाफ ‘जंग’ बहुत अहम होगी।
फरवरी में टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने चक्रवर्ती की जमकर धुनाई की थी जिसके बाद से वह अपनी लय खो बैठे। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पिछले मैच में भी वह विकेट लेने में नाकाम रहे और उनकी गेंदबाजी काफी साधारण दिखी।