2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार?, शुभमन गिल ने कहा- 2026 में टी20 जीते और 2027 में वनडे विश्व जीतेंगे

बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग) चुना गया। गिल ने प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ जीता जबकि मंधाना को यह पुरस्कार पांचवीं बार मिला।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 10:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन की तुलना एक फिल्म से की और कहा कि उन्हें अब भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है।पिछले दो वर्षों में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है।

नई दिल्लीः भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को कहा कि 2027 एकदिवसीय विश्व कप जीतना उनकी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है, विशेषकर तब जब 50 ओवर के इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में वे ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लगातार 10 मैच जीतने के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारत को 2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।  भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को 2024-2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रविवार को यहां आयोजित बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग) चुना गया। गिल ने प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर पुरस्कार’ जीता जबकि मंधाना को यह पुरस्कार पांचवीं बार मिला।

भारत की टी20 विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने रविवार को कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज करने के लिए तैयार है। यहां बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 के मौके पर सैमसन ने भारत की जीत के सफर के दौरान अपने प्रदर्शन की तुलना एक फिल्म से की और कहा कि उन्हें अब भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और वैश्विक टूर्नामेंटों में लगातार मिल रही जीत भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से मौजूद प्रतिभा को दर्शाती है। पिछले दो वर्षों में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है।

टीम ने पुरुषों के पिछले दो टी20 विश्व कप, महिला वनडे विश्व कप, पुरुष अंडर-19 विश्व कप और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीते हैं।  अंडर-19 विश्व कप विजेता और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है।

सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंद में 175 रन की पारी ने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :टीम इंडियाशुभमन गिलऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमआईसीसी वर्ल्ड कपआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या