आईपीएल से हटे लियाम लिविंगस्टोन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:42 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के इंग्लैंड के क्रिकेटर लियाम लिविंगस्टोन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने की थकान के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से हट गए हैं।

रॉयल्स की टीम ने मंगलवार को यह घोषणा की।

पिछले एक साल से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने की थकान के कारण लिविंगस्टोन सोमवार देर रात स्वदेश लौट गए।

फ्रेंचाइजी ने लिविंगस्टोन के जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं और इस क्रिकेटर का समर्थन करते रहेंगे।

रॉयल्स ने ट्वीट किया, ‘‘लियाम लिविंगस्टोन कल देर रात स्वदेश लौट गए, पिछले एक साल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल की थकान के कारण उन्होंने ऐसा किया। हम समझ सकते हैं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनका समर्थन करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या