IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, मलिंगा को मिली आईपीएल खेलने के लिए हरी झंडी

श्रीलंकाई क्रिकेट ने अपने फैसले को बदलते हुए मंगलवार को लसिथ मलिंगा को आईपीएल के लिये रिलीज कर दिया।

By भाषा | Published: March 26, 2019 11:59 PM2019-03-26T23:59:11+5:302019-03-26T23:59:11+5:30

Lasith Malinga made available to Mumbai Indians | IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, मलिंगा को मिली आईपीएल खेलने के लिए हरी झंडी

IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, मलिंगा को मिली आईपीएल खेलने के लिए हरी झंडी

googleNewsNext

मुंबई, 26 मार्च। श्रीलंकाई क्रिकेट ने अपने फैसले को बदलते हुए मंगलवार को लसिथ मलिंगा को आईपीएल के लिये रिलीज कर दिया। मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले मलिंगा ने पहले टीम के पहले छह मैचों के लिये खुद केा अनुपलब्ध बतायाथा क्योंकि उन्हें श्रीलंका सुपर प्रांतिय वनडे घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेना था जो चार से 11 अप्रैल तक चलेगी। 

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा था कि विश्व कप को देखते हुए उनका वनडे प्रतियोगिता में खेलना अनिवार्य होगा। लेकिन अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उसने बयान जारी कर कहा कि यह तेज गेंदबाज आईपीएल में खेल सकता है।

मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तीन बार का चैंपियन मुंबई इंडियन्स अपने अगले दो मैचों में 28 मार्च को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगा।

Open in app