IPL 2024: लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बने, शेन बॉण्ड की जगह लेंगे

मलिंगा का मुंबई इंडियन्स के साथ करियर काफी सफल रहा। उनके रहते टीम ने पांच खिताब जीते। इसमें चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब के अलावा 2011 में चैंपियंस लीग टी20 जीतना शामिल है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 20, 2023 15:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देलसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के साथ एक बार फिर से जुड़ गए हैंलसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच के रूप में साइन किया गयामलिंगा अब शेन बॉण्ड की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच होंगे

Lasith Malinga IPL Mumbai Indians 2024: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ एक बार फिर से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए अनुभवी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच के रूप में साइन किया है।

मलिंगा मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी भी रहे हैं। वह  2009 और 2019 के बीच एक दशक से अधिक समय तक फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। अब वह 2024 सीज़न के लिए मार्क बाउचर के नेतृत्व वाले दल में शामिल होंगे। कोचिंग स्टाफ में मलिंगा के पूर्व मुंबई इंडियंस टीम के साथी कीरोन पोलार्ड भी शामिल हैं। मलिंगा मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली दो अन्य टीमों के लिए गेंदबाजी कोच भी हैं। ये टीमें हैं-  SA20 लीग, दक्षिण अफ्रीका में एमआई केपटाउन और मेजर लीग क्रिकेट, यूएसए में एमआई न्यूयॉर्क।

मलिंगा का मुंबई इंडियन्स के साथ करियर काफी सफल रहा। उनके रहते टीम ने पांच खिताब जीते। इसमें चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब के अलावा 2011 में चैंपियंस लीग टी20 जीतना शामिल है। मलिंगा ने मुंबई के लिए 139 मैच खेले और 7.12 की इकॉनमी रेट से 195 विकेट लिए। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए। वह इस लीग में संयुक्त रूप से छठा सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

हाल ही में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड का अनुबंध मुंबई इंडियंस के साथ समाप्त हुआ। मलिंगा अब शेन बॉण्ड की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच होंगे। मलिंगा इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं। कुछ समय तक उन्होंमे राजस्थान रॉयल्स को गेंदबाजी कोच के रूप में सेवाएं दी। अब एक बार फिर मलिंगा मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों को गेंदबाजी के गुर सिखाते नजर आएंगे। 

टॅग्स :IPLमुंबई इंडियंसरोहित शर्माजसप्रीत बुमराहJasprit Bumrah

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या