मसूरीः भारतीय स्पिनर और टी-20 विश्व कप चैंपियन कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में एक निजी समारोह में अपनी प्रेमिका वंशिका चड्ढा से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले ही इस जोड़े का निमंत्रण पत्र ऑनलाइन लीक हो गया है। पैपाराज़ी ने कुलदीप और वंशिका के खूबसूरत शादी के निमंत्रण पत्र का वीडियो साझा किया है। निमंत्रण पत्र दो परतों वाले एक बॉक्स के रूप में है, जिसमें श्री गणेश की एक सुनहरी मूर्ति और सुनहरे पक्षियों वाले दो पात्र हैं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। वहां से दोनों मसूरी गए। ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि हम विश्व कप जीते हैं।
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल शुक्रवार को साथी भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। उन्होंने इस खास मौके का हिस्सा बनने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। एएनआई से बात करते हुए चहल ने शादी की तैयारियों को लेकर अपना उत्साह और कुलदीप के साथ अपने घनिष्ठ संबंध के बारे में बताया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं अपने भाई की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं खूब नाचूंगा और मजे करूंगा।" इससे आने वाले जश्न की रौनक का संकेत मिलता है।