कुलदीप यादव-वंशिका शादीः 14 को मसूरी में विवाह और 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद?

Kuldeep Yadav-Vanshika wedding: शादी की तैयारियों के बीच कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया. 

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 12, 2026 17:33 IST2026-03-12T17:32:42+5:302026-03-12T17:33:39+5:30

Kuldeep Yadav-Vanshika wedding Marriage in Mussoorie on 14th and reception in Lucknow on 17th March, will CM Yogi give blessings | कुलदीप यादव-वंशिका शादीः 14 को मसूरी में विवाह और 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद?

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlightsटी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था.वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) में कार्यरत हैं.यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और विभिन्न शहरों के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी होगी.

लखनऊः भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इसी 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. इस शादी का भव्य रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल होगा. कुलदीप यादव की शादी और रिसेप्शन में में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होकर वर और वधू को आशीर्वाद देंगे. बीते सप्ताह शादी की तैयारियों के बीच कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया. 

रिसेप्शन में होगा बड़े लोगों का जमावड़ा

कुलदीप यादव के परिजनों के अनुसार, कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल चार जून को लखनऊ में संपन्न हुई थी. क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी होने वाली पत्नी सांसद प्रिया सरोज इस कार्यक्रम में शिरकत हुए थे. कुलदीप और वंशिका की शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था.

वंशिका ऑस्ट्रेलिया में कार्य करती हैं और वह कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों अब शादी कर रहे हैं. वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) में कार्यरत हैं.

बताया जा रहा है कि शादी के शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और भारतीय टीम के वर्तमान तथा पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होंगे. जबकि 17 मार्च को लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और विभिन्न शहरों के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी होगी.

शादी और रिसेप्शन में शामिल होने वाले चर्चित व्यक्तियों के नामों का खुलासा करने से कुलदीप यादव के परिजनों ने मना कर दिया है. उनका कहना रिसेप्शन में तमाम बड़े लोगों का होगा जमावडा. इस रिसेप्शन को लेकर होटल में अभी से तैयारियां शुरू हो गई है. इस होटल में रुकने वाले कुलदीप के साथी क्रिकेटरों की पसंद का भोजन खिलाया जाएगा. रिसेप्शन को यादगार बनाने के लिए होटल का मैनेजमेंट अभी जुट गया है. 

Open in app