इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, उपकप्तान रहाणे ने कही ये बात

इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम का एक्स-फैक्टर बताया।

By सुमित राय | Updated: July 31, 2018 08:59 IST2018-07-31T08:59:51+5:302018-07-31T08:59:51+5:30

Kuldeep is X-factor of Team India, but we can't forget Ashwin and Jadeja, says Ajinkya Rahane | इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, उपकप्तान रहाणे ने कही ये बात

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे।

googleNewsNext

बर्मिघम, 30 जुलाई। इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम का एक्स-फैक्टर बताया, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भुलाया नहीं जा सकता। हालांकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग में प्लेइंग संयोजन कहने से इनकार कर दिया।

रहाणे ने कहा कि कुलदीप ने वनडे और टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया और टेस्ट में मौके मिलने पर वहां भी शानदार प्रदर्शन किया है। रहाणे ने कहा कि मैं टीम संयोजन पर नहीं कह सकता, लेकिन कुलदीप हमारी टीम के एक्स फैक्टर हैं। वह टी-20 और वनडे में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमें विकेट को देखना होगा कि विकेट कैसी होगी। हमें साथ ही अश्विन और जडेजा को नहीं भूलना चाहिए। दोनों अच्छा करते आ रहे हैं। अश्विन खासकर बल्ले से भी अच्छा योगदान दे रहे हैं।

धवन-पुजारा का फॉर्म टीम के लिए चिंता नहीं

पुजारा और धवन के फॉर्म के बारे में पुजारा ने कहा कि टीम प्रबंधन के लिए यह चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि दोनों उच्च स्तरीय बल्लेबाज हैं। बता दें कि एसेक्स के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में धवन और पुजारा टीम के लिए रन नहीं जुटा पाए थे।

रहाणे ने कहा कि हम पुजारा और धवन शानदार बल्लेबाज हैं और दोनों ने टीम के लिए काफी रन बनाए हैं, इसलिए हम उनकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं। उनको फॉर्म में आने के लिए एक अच्छी पारी की जरूरत होगी। पुजारा और धवन क्लास खिलाड़ी हैं हम उनके साथ खड़े हैं। दोनों नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

आदिल राशिद के बारे में रहाणे ने कही ये बात

लेग स्पिनर आदिल राशिद की इंग्लैंड टीम में दो साल बाद वापसी हुई है। राशिद की वापसी पर रहाणे से पूछा गया कि क्या वह राशिद के चयन से हैरान थे। तो उन्होंने कहा कि नहीं, बिल्कुल भी नहीं। राशिद अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। हम सभी जानते हैं कि कलाई के स्पिन गेंदबाज विकेट चटकाने वाले होते हैं। अभी इस समय इंग्लैंड के मौसम में खेलना वैसा ही है जैसे भारत में मुंबई या चेन्नई में खेलना होता है। हम किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहते चाहे वो राशिद हैं, मोइन अली।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app