हर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता?, कृणाल पंड्या ने कहा- टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव

आरसीबी ने 2025 में 18 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2026 16:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देआरसीबी ने मैच छह रन से जीता था।चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये थे।भूमिकाओं के बारे में बखूबी पता है।

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कृणाल पंड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है और खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के बारे में बखूबी पता है। आरसीबी ने 2025 में 18 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता था और पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में कृणाल प्लेयर आफ द मैच थे जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये थे। आरसीबी ने मैच छह रन से जीता था।

आईपीएल, आस्ट्रेलिया में ग्रीन से काफी उम्मीदें, उसे संतुलन बनाना होगा : मैकडोनाल्ड

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कैमरन ग्रीन से आईपीएल और आस्ट्रेलिया क्रिकेट में काफी उम्मीदें हैं लेकिन इस हरफनमौला में वह काबिलियत है जिससे वे इन उम्मीदों को संतुलित करते हुए अपने कैरियर को लगातार ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में चोटिल ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। बाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि केकेआर टीम प्रबंधन को उनकी चोट के बारे में पूरी तरह से पता था और वह 10 . 12 दिन और गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से, पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ऋषभ पंत पर प्रदर्शन में सुधार का काफी दबाव रहेगा। पिछले साल लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले साल में पंत अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे । प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थी।

गांगुली ने किया बीसीसीआई का समर्थन, पारंपरिक केंद्रों ही नहीं हर जगह खेले जायें टेस्ट

भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि ईडन गार्डंस पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हों लेकिन उन्हें यह देखकर भी खुशी होती है कि पारंपरिक प्रारूप के मैच गुवाहाटी और रांची जैसे केंद्रों पर खेले जा रहे हैं।

बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेट टीम के 2026 . 27 के घरेलू सत्र का ऐलान करते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट कोलकाता और मुंबई जैसे पारंपरिक केंद्रों पर नहीं कराने का फैसला किया है। ये मैच 21 जनवरी से 25 फरवरी तक नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जायेंगे।

टॅग्स :आईपीएल 2026क्रुणाल पंड्यारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या