गर्लफ्रेंड नेहा संग शादी के बंधन में बंधे KKR के 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, टीम इंडिया में मिली थी जगह लेकिन...

आईपीएल फ्रेंचाईजी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर से शादी रचाई है।

By अमित कुमार | Updated: December 13, 2020 09:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वरुण की शादी इस साल की शुरुआत में ही होनी थी, लेकिन कोरोना से लगे लॉकडाउन की वजह से उन्हें अपनी शादी का प्लान टालना पड़ा। वरुण और नेहा लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और इस जोड़ी ने चेन्नई में सात फेरे लिए।

आईपीएल के हर सीजन में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो अपने खेल से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इस सीजन भी कुछ ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती का नाम उन्हीं खिलाड़ियों में आता है। वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 में पांच विकेट झटके थे। साथ ही उन्होंने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी दो बार अपना शिकार बनाया था। 

वरुण चक्रवर्ती ने अब अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर से शादी कर ली है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ चेन्नई में सात फेरे लिए। नेहा और वरुण लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक-दूसरे को अच्छे से समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर क्रिकेटर को शादी की बधाई दे रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेटर अरुण कार्तिक ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ दोस्त और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल का यह सीजन केकेआर की ओर से खेला था। केकेआर ने भी इन दोनों की आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामाएं दी है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया था। वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी से प्रभावित होकर चयनकर्ताओं ने इस गेंदबाज को टी-20 में चयन किया था। वरुण भी अपने सेलक्शन से बेहद खुश नजर आए थे। लेकिन कंधे में चोट के चलते उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना कैंसिल हो गया। 

साल 2018 में  8.4 करोड़ रुपये में वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। लेकिन पंजाब की ओर से वह सिर्फ एक ही मैच खेल सकें। इसके बाद केकेआर ने उन्हें खरीदा। क्रिकेटर बनने से पहले वरुण आर्किटेक्चर का काम करते थे। वरुण ने चेन्नै के एसआरएम विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने फ्रीलांस काम भी शुरू किया, लेकिन टेनिस बॉल क्रिकेट खेलनी जारी रखी। एक वक्त आया जब उनकी जॉब पर उनका पैशन भारी पड़ा और उन्होंने जॉब छोड़ दी।

टॅग्स :वरुण चक्रवर्तीकोलकाता नाइट राइडर्सभारतीय क्रिकेट टीमक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या