ठळक मुद्देआईसीसी वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
आईसीसी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम आगे बढ़ने को तैयार है और टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम 3 अगस्त को टी20 मैच से दौरे की शुरुआत करेगी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले दो मैच अमेरिका के फ्लेरिडा में खेले जाएंगे। इसके बाद दौरे के सभी मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 8 अगस्त से होगी, जबकि टेस्ट सीरीज 22 अगस्त से शुरू होगी।
टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरे का पूरा कार्यक्रम
| तारीख | टीम | मैच | स्थान | भारतीय समय |
| 3 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय | लॉडरहिल, फ्लोरिडा | शाम 8 बजे |
| 4 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय | लॉडरहिल, फ्लोरिडा | शाम 8 बजे |
| 6 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय | प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना | शाम 8 बजे |
| 8 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | पहला वनडे | प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना | शाम 7 बजे |
| 11 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | दूसरा वनडे | प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना | शाम 7 बजे |
| 14 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | तीसरा वनडे | पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद | शाम 7 बजे |
| 22 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | पहला टेस्ट | सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ | शाम 7 बजे |
| 30 अगस्त 2019 | भारत Vs वेस्टइंडीज | दूसरा टेस्ट | सबीना पार्क, किंग्सस्टन, जमैका | शाम 7 बजे |