KL RAHUL IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को दो झटके, कप्तान और तेज गेंदबाज आईपीएल से बाहर, डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं खेलेंगे

KL RAHUL IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान जांघ में गंभीर चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गये हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2023 16:06 IST2023-05-05T14:01:05+5:302023-05-05T16:06:30+5:30

KL RAHUL IPL 2023 KL Rahul Jaydev Unadkat ruled out of IPL likely to miss WTC Final vs aus 7-11 june World Test Championship | KL RAHUL IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को दो झटके, कप्तान और तेज गेंदबाज आईपीएल से बाहर, डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं खेलेंगे

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान पहले ही फ्रेंचाइजी कैंप छोड़ चुके हैं। 

Highlightsटीम ने अभी तक 10 मैच खेलते हुए 5 जीत, 4 हार के स्थान दूसरे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान पहले ही फ्रेंचाइजी कैंप छोड़ चुके हैं। जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

KL RAHUL IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से बाहर हो गए हैं। लखनऊ की टीम अंत तालिका में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान पहले ही फ्रेंचाइजी कैंप छोड़ चुके हैं। 

भारत का विकेटकीपर-बल्लेबाज स्कैन के लिए मुंबई में है। भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से बाहर हो गए। जांघ की सर्जरी कराएंगे।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की। टीम ने अभी तक 10 मैच खेलते हुए 5 जीत, 4 हार के स्थान दूसरे स्थान पर है। 

वह हैमस्ट्रिंग या कूल्हे की चोट से पीड़ित हो सकते हैं। अभी 10 महीने पहले राहुल की जर्मनी में हर्निया की सर्जरी हुई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ राहुल को चोट लगी थी। राहुल के साथ ही टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और वह भी इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के लिए सीनियर बल्लेबाज एवं विकेटकीपर राहुल को लंदन में सात से 11 जून तक होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए तैयार करना मुश्किल है। राहुल को दाहिनी जांघ में यह चोट मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री के पास रोकने की कोशिश के दौरान लगी थी।

समझा जाता है कि उनादकट की चोट भी गंभीर है। इस सूत्र ने बताया, ‘‘हां, यह अच्छी बात है कि जयदेव को कोई डिसलोकेशन (कंधा खिसकना) नहीं है लेकिन यह भी सही है कि उसका कंधा अच्छी स्थिति में नहीं है। जहां तक इस सत्र की बात है तो वह अब आईपीएल नहीं खेल सकते। साथ ही हम यह भी नहीं कह सकते कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए समय पर फिट हो पाएंगे या नहीं।’’ 

Open in app