KKR vs SRH: हेड-अभिषेक की आंधी, फिर Klaasen का फिनिश...

Travis Head and Abhishek Sharma Storm: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और जीत के लिए 227 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर सीजन की पहली जीत पर है, लेकिन SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 2, 2026 22:39 IST2026-04-02T22:37:03+5:302026-04-02T22:39:45+5:30

KKR vs SRH Travis Head and Abhishek Sharma Storm, Followed by Klaasen Finish | KKR vs SRH: हेड-अभिषेक की आंधी, फिर Klaasen का फिनिश...

KKR vs SRH: हेड-अभिषेक की आंधी, फिर Klaasen का फिनिश...

googleNewsNext
HighlightsIPL 2026: SRH ने बना दिया 226 रन, KKR के सामने पहाड़ जैसा टारगेटआज का मैच: SRH की बल्लेबाजी देख KKR के उड़े होशआज का IPL मैच 🔥 KKR vs SRH: रन बरसे, फिर हुआ बड़ा विवाद!

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और जीत के लिए 227 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर सीजन की पहली जीत पर है, लेकिन SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बटोरते हुए सिर्फ 5.4 ओवर में 82 रन जोड़ दिए। हेड ने 21 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल थे। पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर 84 रन हो चुका था, जिससे KKR पर शुरुआती दबाव बन गया।

हालांकि, इसके बाद कोलकाता ने वापसी करने की कोशिश की और लगातार विकेट लेकर मैच में संतुलन बनाने का प्रयास किया। कप्तान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने से SRH कुछ समय के लिए दबाव में आ गई और 9.2 ओवर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसी दौरान अभिषेक शर्मा के आउट होने पर विवाद भी देखने को मिला, क्योंकि रिप्ले में कैच साफ नहीं लग रहा था, फिर भी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया, जिस पर फैंस ने नाराजगी जताई।

Open in app