KKR vs MI, IPL 2024: 3 साल बाद प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई की 13 मैच में नौवीं हार

KKR vs MI, IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेंकटेश अय्यर ने हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए केकेआर को सत्र की सबसे खराब शुरुआत से उबारा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2024 06:55 IST2024-05-12T06:53:18+5:302024-05-12T06:55:20+5:30

KKR vs MI, IPL 2024 Kolkata Knight Riders won 18 runs 16 overs game due to rain For first time since 2021 KKR playoffs Mumbai's ninth defeat in 13 matches | KKR vs MI, IPL 2024: 3 साल बाद प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई की 13 मैच में नौवीं हार

photo-ani

HighlightsKKR vs MI, IPL 2024: मुंबई ने लेग स्पिनर पीयूष चावला की मदद से वापसी की।KKR vs MI, IPL 2024: तीन ओवरों में 38 रन देकर दो विकेट झटके।KKR vs MI, IPL 2024: वेकेंटेश अय्यर और आंद्रे रसेल के दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

KKR vs MI, IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्पिनर सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी की बदौलत शनिवार को यहां बारिश से बाधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में तेज शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। मुंबई इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने वेंकटेश अय्यर की 21 गेंद में 42 रन की पारी से सात विकेट पर 157 रन बनाये। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिये थे।

लेकिन केकेआर के स्टार स्पिनर नारायण ने ईशान किशन (22 गेंद, 40 रन) द्वारा दिलायी गयी विस्फोटक शुरुआत पर लगाम कसी। चक्रवर्ती ने 17 रन देकर दो और रसेल 34 रन देकर दो विकेट हासिल किये। इससे केकेआर ने मुंबई इंडियंस की आधी टीम को 13वें ओवर के अंदर पवेलियन लौटा दिया और 16 ओवर तक आठ विकेट पर 139 रन ही बनाने दिये।

हर्षित राणा ने 34 रन देकर दो विकेट लिए जबकि नारायण ने 21 रन देकर किशन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। इस तरह दो बार की विजेता केकेआर ने दो मैच रहते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम ने 18 अंक से 10 टीम की तालिका में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया। 2021 के बाद यह पहली बार है जब केकेआर ने प्लेऑफ में जगह बनाई है।

केकेआर अब शीर्ष दो में रहने की कोशिश करेगी। सोमवार को उसका सामना गुजरात टाइटन्स और 19 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुंबई की यह 13 मैच में नौवीं हार है और टीम अपना अभियान 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से समाप्त करेगी। मुंबई इंडियंस ने बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज किशन के पांच चौके और दो छक्कों की मदद से आक्रामक शुरुआत की।

उन्होंने नारायण पर स्विच हिट से बाउंड्री भी लगायी। लेकिन अंत में नारायण ने उनका विकेट लेकर केकेआर को पहली सफलता दिलायी। चक्रवर्ती ने अगले ओवर में क्रीज पर रोहित शर्मा (19 रन) की पारी समाप्त की और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या को आउट करके अपना चार ओवर का स्पैल पूरा किया।

‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी के तौर पर उतरे भारतीय कप्तान रोहित की खराब फॉर्म जारी रही और वह लय में नहीं दिखे। पांच ओवर तक मुंबई का स्कोर बिना विकेट गंवाये 59 रन था। लेकिन इसके बाद केकेआर के स्पिनरों ने मुंबई के विकेट चटकाने का सिलसिला शुरू किया। इससे पहले बारिश के कारण मैच एक घंटा 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ और इसे 16-16 ओवर का कर दिया गया।

Open in app