KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में छक्कों की हुई बरसात, एक पारी में लगे 18 छक्के, बने ये तीन रिकॉर्ड

इस मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में छक्कों की मानो बारिश हुई। सीएसके की पारी में कुल 18 छक्के लगे। आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल छह पारियों में 18 या इससे ऊपर छक्के लगे हैं।

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2023 22:07 IST2023-04-23T22:07:55+5:302023-04-23T22:07:55+5:30

KKR vs CSK: It rained sixes in Chennai Super Kings innings, 18 sixes in one innings, these three records were made | KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में छक्कों की हुई बरसात, एक पारी में लगे 18 छक्के, बने ये तीन रिकॉर्ड

KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में छक्कों की हुई बरसात, एक पारी में लगे 18 छक्के, बने ये तीन रिकॉर्ड

Highlightsकोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में लगे 18 छक्केरहाणे IPL 2023 में199.4 स्ट्राइक रेट के साथ सर्वश्रेष्ठ बैटिंग स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी बनेवहीं चेन्नई सुपर किंग्स का यह (235/4) सबसे ज्यादा तीसरा इंनिंग टोटल है

IPL 2023: अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे के अर्धशतक और दोनों के बीच तेजतर्रार अर्धशतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट पर 235 रन बनाए। रहाणे ने 29 गेंद में 5 छक्कों और छह चौकों से नाबाद 71 रन की पारी खेली। इस विस्फोटक पारी के साथ रहाणे आईपीएल 2023 में199.4 स्ट्राइक रेट के साथ सर्वश्रेष्ठ बैटिंग स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उनके अलावा दुबे ने 21 गेंद में 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में दो चौके, 5 छक्के जड़े। वहीं सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (56 रन, 40 गेंदे, 4 चौके, 3 छक्के) ने भी अर्धशतक जड़ा। इसी प्रकार गायकवाड़ ने 20 गेंदों में 35 रन (2 चौके, 3 छक्के) की पारी खेली। जबकि जडेजा ने 8 में 18 रन (2 छक्के) बनाए। धोनी ने नाबाद 2 रन का योगदान दिया। 

इस मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में छक्कों की मानो बारिश हुई। सीएसके की पारी में कुल 18 छक्के लगे। आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल छह पारियों में 18 या इससे ऊपर छक्के लगे हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम आरसीबी है, जिसने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 21 छक्के लगाए थे।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 

21 - आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
20 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017
20 - आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
18 - आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
18 - आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बैंगलोर, 2015
18 - सीएसके बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023

आईपीएल 2023 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्ट्राइक-रेट (न्यूनतम 100 रन)

199.04 - अजिंक्य रहाणे (CSK)
198.03 - शार्दुल ठाकुर (केकेआर)
188.80 - ग्लेन मैक्सवेल (आरसीबी)
185.86 - निकोलस पूरन (एलएसजी)
168.49 - सूर्यकुमार यादव (एमआई)

सीएसके के लिए सबसे ज्यादा इनिंग टोटल

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का यह सबसे ज्यादा तीसरा इंनिंग टोटल है। इससे पहले सीएसके ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 246/5 स्कोर खड़ा किया था। फिर 2003 में मोहाली में टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 240/5 बनाया था। इसके बाद इसी साल  आरसीबी के खिलाफ टीम ने 226/6 रन बनाए थे। 
 

Open in app