दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज ने 2022 में की थी इस कथक डांसर से शादी, बेहद कम समय में पाई शोहरत

6 साल की अवधि में केशव दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बनने में कामयाब रहे हैं और क्रिकेट जगत में अपनी गेंदबाजी का लोहा भी मनवाया है। केशव महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

By आकाश चौरसिया | Updated: October 27, 2023 16:35 IST2023-10-27T16:11:03+5:302023-10-27T16:35:10+5:30

Keshav Maharaj married Indian Lerisha Munsamy in 2022 SA cricketer famous in a very short time | दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज ने 2022 में की थी इस कथक डांसर से शादी, बेहद कम समय में पाई शोहरत

फोटो क्रेडिट- (इंस्टाग्राम)

Highlightsदक्षिण अफ्रीका के उप कप्तान ने इस भारतीय डांसर से साल 2022 में शादी की थीदोनों ही पहले 2019 में विवाह रचाने वाले थे, लेकिन कोविड-19 के कारण शादी में देरी हुआपाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज मैच चल रहा है

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका टीम के उप कप्तान केशव महाराज और सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। 2016 की बात है, जब केशव ने नवंबर महीने में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्हें मई 2017 में वनडे टीम के लिए बुलाया गया। वहीं, उन्होंने साल 2022 में भारतीय कथक डांसर लेरिशा मुन्सामी से शादी की थी। 

6 साल की अवधि में, केशव दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बनने में कामयाब रहे हैं और क्रिकेट जगत में अपनी गेंदबाजी का लोहा भी मनवाया है। केशव महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपना पहला डेब्यू मैच 16 साल की उम्र में ही खेला था। फिर कई सीजन में उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी के बाद, उन्हें 2009-10 में डॉल्फिन टीम में पदोन्नत किया गया। 

केशव हाल के दिनों में डेल स्टेन की जगह दक्षिण अफ्रीकी टीम में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। वह गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने कई मौकों पर दक्षिण अफ्रीका और डॉल्फिन टीम को मैच जीताया है।

केशव महाराज का जन्म साल 7 फरवरी 1990 में दक्षिण अफ्रीका के डर्बन हुआ था। लेकिन, उनकी दादा और दादी उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनके ग्रैंडफादर काम के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका में गए थे। 

केशव ने साल 2019 में ही लेरिशा मुन्सामी से शादी करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 के कारण 2022 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने भारतीय संस्कृति के मुताबिक ही शादी की थी। 

Open in app