IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार, कव्या मारन निराश, फैंस बोले-इस खिलाड़ी को क्यों किया बाहर, देखें वीडियो

Kaviya Maran IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती दो विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे। केन विलियमसन (16) और अभिषेक शर्मा (13) की शुरुआत धीमी रही थी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2022 20:13 IST

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल त्रिपाठी (44) और एडेन मार्कराम (12) ने 31 गेंद में 44 रन जोड़कर अच्छा योगदान दिया।आवेश खान ने अपना जलवा जारी रखते हुए यार्कर से आउट किया।अंतिम दो ओवर में टीम को जीत के लिये 26 रन चाहिए थे।

Kaviya Maran IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद की दूसरी हार है। कप्तान केन विलियमसन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार है। दो हार के बाद फैंस काफी निराश हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। केन के पास इस टीम की कप्तानी है। केन दोनों मैच में बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी फ्लॉप हो गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हार के बाद मारन काफी निराश देखी रही हैं। काव्या मारन को फैंस ने सलाह दी है कि आपने टीम चयन सही तरीके से नहीं किया। पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को क्यों बाहर किया। वह इस टीम का हीरो था।

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान वार्नर को 2021 में कप्तानी के साख-साथ टीम से बाहर कर दिया गया था। वार्नर ने एक बार टीम को चैंपियन बनाई थी। डेविड वार्नर अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगातार विकेट गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। पिछले मैच में टीम राजस्थान रॉयल्स से करारी शिकस्त मिली थी।

टॅग्स :आईपीएल 2022सनराइजर्स हैदराबादडेविड वॉर्नरकेन विलियम्सनलखनऊ सुपरजायंट्सराजस्थान रॉयल्सIPLबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या