हुबली: शुभम पुंडीर ने शानदार नाबाद शतक बनाकर जम्मू और कश्मीर को मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 284 रन के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शुभम ने 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए 221 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेली। अब्दुस समद 52 रन पर नाबाद हैं। इस दौरान 5 चौके और 1 छक्का मारा।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने मंगलवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कर्नाटक ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। जम्मू कश्मीर में शुभम खजुरिया और विवरंत शर्मा की जगह साहिल लोत्रा और कामरन इकबाल को टीम में शामिल किया।