रणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy- जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने मंगलवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 17:37 IST2026-02-24T17:29:06+5:302026-02-24T17:37:10+5:30

Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy 87 overs 2 wickets 284 runs Playing first time? Brilliant Shubham Pundir 221 balls 117 runs not out 12 four 2 six | रणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy

googleNewsNext
HighlightsKarnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy- शुभम ने 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए 221 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेली।Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy- दो विकेट पर 284 रन के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।Karnataka vs Jammu and Kashmir, Final, Ranji Trophy- साहिल लोत्रा ​​और कामरन इकबाल को टीम में शामिल किया।

हुबली: शुभम पुंडीर ने शानदार नाबाद शतक बनाकर जम्मू और कश्मीर को मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 284 रन के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शुभम ने 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए 221 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेली। अब्दुस समद 52 रन पर नाबाद हैं। इस दौरान 5 चौके और 1 छक्का मारा।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने मंगलवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कर्नाटक ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। जम्मू कश्मीर में शुभम खजुरिया और विवरंत शर्मा की जगह साहिल लोत्रा ​​और कामरन इकबाल को टीम में शामिल किया।

Open in app