पिता बने कॉमेडियन कपिल शर्मा, हरभजन सिंह-सुरेश रैना ने इस अंदाज में दी बधाई

कपिल शर्मा और चतरथ की शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले बच्ची ने जन्म लिया है। दोनों की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 10, 2019 13:24 IST

Open in App

कॉमेडियन कपिल शर्मा पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने मंगलवार को बेटी को जन्म दिया। लोकप्रिय हास्य कलाकार ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। 

शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘बिटिया के घर आने से खुश हूं, आपके आशीर्वाद की जरूरत है, आप सभी को ढेर सारा प्यार, जय माता दी।’’

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि "बधाई हो मेरे भाई, उम्मीद है कि नन्ही परी और भाभी ठीक होंगी। नन्ही राजकुमारी ढेर सारा प्यार।"

कपिल शर्मा और चतरथ की शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले बच्ची ने जन्म लिया है। दोनों की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी।

टॅग्स :कपिल शर्माहरभजन सिंहसुरेश रैनाट्विटर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या