83 Movie: रणवीर सिंह के 'नटराज शॉट' पर कपिल देव ने दिया रिएक्शन, ट्वीट कर कही ये बात

रणवीर सिंह ने नटराज शॉट खेलते हुए अपनी फोटो शेयर की थी, जिस पर कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By सुमित राय | Published: November 12, 2019 11:51 AM

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह द्वारा लगाए गए 'नटराज शॉट' पर कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।रणवीर सिंह ने कपिल देव के नटराज शॉट को फिल्म '83' के लिए रीक्रिएट किया है।फिल्म '83' कपिल देव की क्रिकेट के सफर पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने रणवीर सिंह द्वारा लगाए गए 'नटराज शॉट' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और रणवीर की तारीफ की है। नटराज शॉट को कपिल देव का बेहतरीन शॉट माना जाता है, जिसे रणवीर सिंह ने फिल्म '83' के लिए रीक्रिएट किया है।

रणवीर सिंह ने सोमवार को नटराज शॉट खेलते हुए अपनी फोटो शेयर की थी, जिसकी तारीफ हो रही है। इस फोटो को रीट्वीट करते हुए कपिल देव ने भी रणवीर की तारीफ की और लिखा, 'वेल डन रणवीर'।

बता दें कि फिल्म '83' कपिल देव की क्रिकेट के सफर पर आधारित है, जिनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1983 में आईसीसी वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और मधु मंतेना प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी, जो कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, हार्डी संधू, निशांत दहिया और पंकज त्रिपाठी हैं।

टॅग्स :कपिल देव83 मूवीरणवीर सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या