केन विलियम्सन बने न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी, रॉस टेलर ने टी20 में बाजी मारी

Kane Williamson: किवी कप्तान केन विलियम्सन को न्यूजीलैंड का साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी घोषित किया गया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर टी20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे

By भाषा | Updated: April 30, 2020 14:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल आईसीसी विश्व कप में केन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया, वह इस पुरस्कार का हकदार थे: किवी कोच गैरी स्टडअनुभवी रॉस टेलर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 130 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कारों में कप्तान केन विलियम्सन को साल भर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिये गुरुवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया। रॉस टेलर को पुरुष टी20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी20 के लिये वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

सूजी बेट्स महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वन खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहीं। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार इन पुरस्कारों को ऑनलाइन दिया गया। विलियम्सन ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाया।

इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व कप में दो शतकों की मदद से 578 रन बनाये और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘पिछले साल आईसीसी विश्व कप में केन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। वह इस पुरस्कार का हकदार थे।’’

अनुभवी टेलर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 130 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये। बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में दो अर्धशतक बनाये जबकि डिवाइन ने महिला टी20 में अपना पहला शतक लगाया और 71 के औसत से 429 रन बनाये।

टॅग्स :केन विलियम्सनन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमरॉस टेलर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या