इस गेंदबाज को मिला दक्षिण अफ्रीका के ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार

कागिसो रबादा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिये।

By भाषा | Published: June 3, 2018 06:13 PM2018-06-03T18:13:58+5:302018-06-03T18:26:27+5:30

kagiso rabada named south africa best cricketer of the year | इस गेंदबाज को मिला दक्षिण अफ्रीका के ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार

Kagiso Rabada

googleNewsNext

जोहानिसबर्ग, 3 जून: दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबादा को दक्षिण अफ्रीका का इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है जिसमें रबादा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया।

रबादा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19 . 52 की औसत से 72 विकेट लिये। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा चूंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित श्रृंखला में वह मैन आफ द सीरिज रहे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से टकराने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। रबादा को इससे पहले 2016 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, वनडे क्रिकेटर भी चुना जा चुका है। (और पढ़ें- विव रिचर्ड्स ने खोला, विराट कोहली की टीम इंडिया की आक्रामकता का राज)

Open in app