जोफ्रा आर्चर पर नस्लवादी टिप्पणी करने वाले पर व्यक्ति पर न्यूजीलैंड में दो साल का प्रतिबंध, नहीं देख सकेगा मैच

जोफ्रा आर्चर पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर में खेले गए टेस्ट के आखिरी दिन नस्लवादी टिप्पणी की गई थी।

By भाषा | Updated: January 14, 2020 11:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देआर्चर पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर न्यूजीलैंड में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।इसका उल्लंघन करने पर उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर एक टेस्ट के दौरान नस्लवादी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर न्यूजीलैंड में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। आर्चर पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर में खेले गए टेस्ट के आखिरी दिन नस्लवादी टिप्पणी की गई थी।

पुलिस ने ऑकलैंड के रहने वाले उस 28 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसने यह टिप्पणी की थी। उसे मौखिक चेतावनी भी दी गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता एंथोनी क्रमी ने कहा कि वह व्यक्ति 2022 तक न्यूजीलैंड में कोई अंतरराष्ट्रीय या घरेलू मैच नहीं देख सकेगा। इसका उल्लंघन करने पर उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

एंथोनी क्रमी ने कहा, ‘‘हम जोफ्रा और इंग्लैंड टीम प्रबंधन से उस अप्रिय घटना के लिए फिर माफी मांगते हैं। इस तरह का बर्ताव पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’

टॅग्स :जोफ्रा आर्चरइंग्लैंड क्रिकेट टीमन्यूज़ीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या