Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: 11 रन से जीत, हार के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स चौथे स्थान पर और एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहे सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भिड़ेगी

Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: नूर अहमद ने 25 रन देकर तीन जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने नौ रन देकर दो विकेट चटकाए। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2025 12:41 IST2025-02-02T12:40:32+5:302025-02-02T12:41:59+5:30

Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025 DSG won 11 runs 2nd Innings reduced to 16 ovs DLS Target 147 jsk vs Sunrisers Eastern Cape in eliminator | Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: 11 रन से जीत, हार के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स चौथे स्थान पर और एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहे सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भिड़ेगी

file photo

HighlightsJoburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: 11 रन की जीत के साथ किया।Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: चार विकेट पर 173 रन बनाए। Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही।

 

Joburg Super Kings vs Durban Super Giants 2025: डरबन सुपर जाइंट्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत शनिवार को यहां जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 11 रन की जीत के साथ किया। इस हार के बाद जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही और बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहे सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भिड़ेगी। सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन की 47 गेंद में छह छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 76 रन की पारी की बदौलत चार विकेट पर 173 रन बनाए। क्लासेन इसके साथ ही इस लीग में एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने केन विलियमसन (22) के साथ 64 और वियान मुल्डर (नाबाद 30) के साथ 70 रन की अटूट साझेदारी भी की।

 

जोबर्ग सुपर किंग्स ने जब 3.1 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बनाए थे तब बारिश आ गई और खेल दोबारा शुरू होने पर टीम को 16 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और डोनोवन फरेरा (30 गेंद में 51 रन) के अर्धशतक के बावजूद टीम नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने 25 रन देकर तीन जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने नौ रन देकर दो विकेट चटकाए। 

  
Open in app