छह जनवरी : इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:38 IST2021-01-05T16:38:20+5:302021-01-05T16:38:20+5:30

January 6: Those who killed Indira Gandhi hanged | छह जनवरी : इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी

छह जनवरी : इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी

नयी दिल्ली, पांच जनवरी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी के दिन ही फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था।

देश दुनिया के इतिहास में 6 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन।

1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।

1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता।

1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।

1977 : संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड 'सेक्स पिस्टल्स' के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ करार रद्द किया।

1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।

2017ः हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का निधन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app